-
DR.KARUNA SHANKAR DUBEY posted an update 12 years ago
[बसन्त पर्व की हार्दिक शुभ कामनाओं के साथ
माँ सरस्वती की चरणों में वन्दना की कुछ पंक्तियाँ ….]
———–
माँ शारदे दे दो ऐसा वर |
स्फुरण मेधा का जागता मन सब पर ,
वर्ण-वर्ण आलोकित अम्बर |
माँ शारदे दे दो ऐसा वर |
नश्वरता में सस्वरता का मिले अक्षर |
मकरन्दित शब्द कर देती जीवन साक्षर |
माँ शारदे दे दो ऐसा वर |
जनजीवन में रहे ना कोई पामर |
नवोन्मेष नव-आह्लाद प्रकृति में दे भर |
माँ शारदे दे दो ऐसा वर |
निर्बाध मग में आये न कोई भंवर |
धन्य भाग्य जीवन हो जाय अमर |
माँ शारदे दे दो ऐसा वर |
———–डाँ० करुणा शंकर दुबे