कोरोना के इस काल में
पूरी दुनिया के इस हाल में
आओ शुक्रिया कहें उन्हें
जो सेवा कर रहे अस्पताल में
जिन्दगी उनकी भी जरूरी है
और आप कहेते मजबूरी है
अब तो समझो वो कितने महान है
आऔ शुक्रिया कहें उन्हें
जो इंसान के रूप में भगवान हैं
जरा सी खबर सुनकर आप डर जाते हैं
वो सैनेंटाइज़र लेके गलियों में मंडराते हैं
कब समझोगे वो हमारे लिए अपनी जान लगाते हैं
आओ शुक्रिया कहें उन्हें
जो अपने काम से महान कहलाते हैं
सड़कों पर खड़े पुलिस वालों को
जो साफ करते हैं नालों को
अस्पताल में जान बचाने वालों को
आऔ शुक्रिया कहें
अपने देश के रखवालों को
Leave a Reply